उत्तराखंड: शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा 06 अगस्त, 2026 एवं 07 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी।जो राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य गेट से एप्रोच रोड पर होगी।
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनांक 01 अगस्त, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 119 पदों एवं राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) के 61 पदों के लिए चयन परिणाम विज्ञप्ति संख्या 128/गोपन/2026-27 दिनांक 21 जुलाई, 2026 द्वारा आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।
महत्वपूर्ण निर्देश एवं हेल्पलाइन नंबर
• प्रवेश-पत्र की प्रेषिति: प्रवेश-पत्र डाक या ई-मेल के माध्यम से प्रेषित नहीं किए जाएंगे।
• सहायता नंबर: किसी भी समस्या के लिए आयोग कार्यालय के दूरभाष संख्या 9520991174 एवं 9520991172 तथा ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
• दस्तावेज़: परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश-पत्र पर अंकित तिथि के अनुसार निर्धारित स्थान पर प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड, घोषणा-पत्र के साथ समय पर पहुंचना अनिवार्य है।
• प्रतिबंध: परीक्षा स्थल पर स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित है।