उत्तराखंड: इस प्रक्रिया के माध्यम से होंगे शिक्षकों के तबादले, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के तबादलों में बदलाव होगा।

विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षकों के तबादले अब काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री ने कहा कि अब काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षकों के स्थानांतरण किये जायेंगे। साथ ही इस व्यवस्था के तहत पात्र शिक्षकों को इच्छित विद्यालय भी आवंटित हो सकेंगे। जिससे अध्यापक पूर्ण मनोयोग से अध्यापन कार्य कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शासनादेश जारी होते ही शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।