April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: जिस लड़के से की लव‌ मैरिज, उसी ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

गर्भवती महिला की मौत-

जानकारी के अनुसार मंतशा उर्फ गोलो कुंडा थाना क्षेत्र के सरवरखेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसने करीब तीन साल पहले सबके खिलाफ जाकर दानिश नाम के युवक से लव मैरिज की थी। दानिश भी उसी गांव में रहता है और पेंट-पुताई का काम करता है। मंतशा और दानिश का एक साल का बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक मंतशा 6 महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने युवती के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दानिश उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दानिश पर हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस भी मौत की वजह जहरीले पदार्थ का सेवन मान रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।