उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में प्रांतीय उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समिति द्वार बुधवार को देहरादून में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अध्यक्षा नीलम अवस्थी महामंत्री रवि एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में रहें उपस्थित
इस बैठक का उद्देश्य राजकीय मेडिकल शिक्षा संघ को उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन में मर्ज (विलय) करना था, जिससे राज्य की नर्सिंग सेवाओं को अधिक संगठित, प्रभावी और एकजुट बनाया जा सके। इस बैठक में उत्तराखंड नर्सेज संघ की महामंत्री एलवीना, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, प्रवक्ता रीतू सिंह की एक विशेष समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कहीं यह बात
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल ने नर्सिंग सेवाओं में आ रही प्रशासनिक एवं संरचनात्मक बाधाओं को विस्तार से रखा और बताया कि किस तरह अलग-अलग संघों के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कठिन हो जाता है। महामंत्री एलवीना ने बैठक में एकीकृत संगठन की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नर्सिंग स्टाफ दो अलग-अलग संगठनों से जुड़े हुए हैं – एक चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत और दूसरा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत। इससे नीतियों और सुविधाओं में असमानता पैदा होती है। यदि दोनों का एकीकरण किया जाए तो एकसमान नीतियों का लाभ सभी को मिलेगा।
इस प्रस्ताव पर जताई सहमति
बैठक में उपस्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कहा कि यह कदम न केवल नर्सिंग सेवाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि विभागीय समन्वय को भी बेहतर करेगा।बैठक ने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि राज्य में नर्सेज के अधिकारों और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जायेंगे।