उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026’ का फिनाले हो गया है।
‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026’ का फिनाले
जानकारी के अनुसार शनिवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में भव्य फिनाले संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 21 सुंदरियों ने साड़ी और इवनिंग गाउन राउंड में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल, नताशा ग्रोवर और ऐश्वर्या बिष्ट जैसे दिग्गजों ने विजेताओं का चयन किया। इसका खिताब चमोली जिले की आंचल फर्स्वाण ने अपने नाम कर लिया है। अब वह मुंबई में होने वाली मुख्य फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रमुख सब-टाइटल्स विजेता
प्रतियोगिता में आंचल फर्स्वाण को ‘मिस फोटोजेनिक’ का खिताब भी मिला। अन्य विजेताओं में शामिल हैं।
• मिस रैंप वॉक: दीपिका लखेड़ा
• मिस टैलेंटेड: वैष्णवी लोहानी
• मिस ब्यूटीफुल स्माइल: खुशबू बेनीवाल
• मिस ग्लोइंग स्किन: रचना रावत
रहें मौजूद
इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।