उत्तराखंड: कारागार प्रशासन व सुधार सेवा विभाग के ढांचे का किया जाएगा पुनर्गठन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के ढांचे का पुनर्गठन होगा।

मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में इस समय 13 जेल हैं। यहां अभी 189 महिला कैदी बंद हैं। इन महिला बंदियों पर नजर रखने और उन्हें विभिन्न कार्यों में सहयोग देने के लिए मात्र 27 पद स्वीकृत हैं। ऐसे में अब बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस ढांचे में महिला प्रधान बंदी रक्षक के दो, महिला बंदीरक्षकों के 22, अपर महानिरीक्षक कारागार का एक, रेजिडेंट मेडिकल आफिसर का एक और वैयक्तिक सहायक के एक पद के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि कारागार मुख्यालय में स्वच्छकार, माली एवं अधीनस्थ कारागारों में नाई व स्वच्छकारों की सेवाएं आउटसोर्स के माध्यम से होगी।