◆ कुमाऊँ में खड़ी होली का अपना अलग ही महत्व है। राज्य के कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में बैठकी और खड़ी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। मैदानी इलाकों में भी होली पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
◆ प्रदेश भर में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। होली पर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस अवसर पर घरों पर तहर-तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जा रहे हैं।
◆ अग्निवीर भर्ती से युवाओं को जोड़ने और जन जागकरूता के लिए भारतीय वायु सेना का 18 सदस्यीय दल दिल्ली से उत्तराखंड की साइकिल रैली पर निकला है। यह दल 15 दिनों में 1 हजार 5 सौ 46 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करेगा।
◆ नैनीताल के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बनाने का उद्देश्य जेनेरिक दवाइयां लाभार्थियों को कम से कम कीमतों में उपलब्ध कराना है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चिकित्सा इकाइयों में एमआरआई, सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था और टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा।
◆ मुख्यमंत्री धामी नने कहा कि बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाया दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विदेश सेवा के मदन कुमार घिल्डियाल व महेन्द्र सिंह पतियाल से भेंट के दौरान कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं।
◆ चमोली जिले के जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। आपदा प्रभावितों के लिए जोशीमठ मे 1 किलोमीटर पहले टीसीपी तिराहे के पास उद्यान विभाग की भूमि पर और 12 किलोमीटर दूर ढाक गांव के पास प्री-फेब्रिकेटेड आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
◆ प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था करने के साथ ही टेक्निशियन की कमी भी दूर की जाएगी। यह घोषणा आज जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।
◆ सोशल मीडिया के माध्यम से जनजाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
◆ एक सप्ताह के भीतर 8 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया… एसओजी/ANTF व सल्ट पुलिस ने 15.27 किग्रा गांजे के साथ मुरादाबाद, अलवर से आए 02 तस्करों को किया गिरफ्तार।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (7 मार्च, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, पूर्णिमा, वि. सं. 2079)