उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (१६ जुलाई,आषाढ़ शुक्ल सप्तमी वि.सं. २०७८)

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया।

◆ ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर श्रृद्धालुओं को गंगा घाटों पर मां गंगा की पवित्रता बनाये रखने संदर्भित बैनर लगाकर जागरूक किया गया।

◆ राज्यपाल श्रीमती बेबिरानी मौर्य ने आज हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन में रुद्राक्ष, नीम, आंवला, बेलपत्र, अशोक तथा जामुन के पौधे रोपे।

◆ हरियाली का प्रतीक उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत 1250 वृक्ष रोपित किये।

◆ राज्य की सीमाओं पर कांवड़ियों को रोकने के लिए 24 जुलाई से सीमाएं सील की जाएंगी।

◆ आज उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम में रैली निकालकर बोर्ड का पुतला फूंका।

◆ बागेश्वर जिले में हरेला पर आज वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

◆ नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने नैनीताल के धानाचूली, और कसियालेख में सेब के बागानों का निरीक्षण किया।

◆ प्रदेश में कल से एक बार फिर मानसून के गति पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

◆ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में अनाथ बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया।