दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत सेवानिवृत्त भाजपा में शामिल….उत्तराखंड टॉप टेन(19 जनवरी)

Ten

◆ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 5 फरवरी को नरेंद्र नगर राजमहल में तय की जायेगी। इसी दिन गाडू घड़ा यात्रा का दिन भी निश्चित किया जायेगा। इसी तरह श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च को उखीमठ में तय होगी।

◆ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव-2022 नहीं लड़ना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह भाजपा और जनता के लिए कार्य करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें आगामी चुनाव नहीं लड़ाया जाए।

◆ देहरादून : नेहरू कॉलोनी फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने फुवारा चौक के पास एक कार से 30 लाख रुपये नकद बरामद किए। आईटी विभाग को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। जिले भर में कुल 60 उड़न दस्ते की टीमें तैनात की गई हैं: जिलाधिकारी आर राजेश कुमार।

◆ आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में 11,647 पोलिंग स्टेशन होंगे। यह पिछले विधानसभा चुनावों में बनाये गये पोलिंग स्टेशनों से 7.31 % अधिक है।

◆ उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केसो के बीच प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नैनीताल जिला प्रशासन ने शनिवार को बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। लोगों को राहत देते हुए जरूरी सामान जैसे डेयरी, दवा, फल-सब्जी की दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी।

◆ एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर आगामी चुनाव के दृष्टिगत बैरियरों पर लगातार हो रही सघन चैकिंग में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बरामद की 01 लाख 37 हजार की नकदी।

◆ उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को , कोरोना के कुल 4402
नए मामलें दर्ज किये गये । अब तक कोरोना से 7456 लोगों की मौत हो गयी है।

◆ दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

◆ राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।मतदान केंद्रों पर आने वाले वोटरों के बीच सोशल डिस्टेंस के अनुपालन के लिए गोले बनाए जाएंगे तो पोलिंग पार्टियां पीपीई किट और फेस शील्ड पहने नजर आएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

◆ एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर आगामी चुनाव के दृष्टिगत चल रही सघन वाहन चैकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक कीमत का नशा ले जा रहा तस्कर आया भतरौजखान पुलिस के कब्जे में।

◆ मुखानी क्षेत्र में फायरिंग करने वाली घटना का 24 घंटे में खुलासा। घटना में सम्मिलित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, फायरिंग का मुख्य कारण रहा जमीनी विवाद, अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर के 02 तमन्चे, 12 बोर की दो नाली बंदूक सहित जिंदा कारतूस बरामद।