April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (23 सितंबर, अश्विन कृष्ण तृतीया वि. .सं. 2078)

◆ भारतवर्ष अपनी आज़ादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसी कड़ी में कुमाऊं क्षेत्र में इस शुभ अवसर पर 24 सिंतबर से 31 अक्टूबर 2021 तक आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन कांगो ब्रिगेड करेगी। इस महोत्सव का उद्देश्य स्वस्थ, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का सन्देश लोगों तक पहुंचाना है।

◆ प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल आज केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही श्री खुल्बे ने अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

◆ राज्य में 97 फीसदी मानसूनी बारिश दर्ज हो चुकी है, प्रदेश में मानसून अनुमान के मुताबिक अच्छा व सामान्य गुजरा है।

◆ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने शाह का दौरा तय होने की पुष्टि की।

◆ बारिश के चलते कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तीनतोला और गर्बाधार के पास मलबा आने से हुआ बंद, जिले में तीन सीमा मार्ग सहित दस मार्ग बंद।

◆ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों के बाद उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसओपी जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी गैर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी अस्पतालों में पूरी तैयारियां की गई है।

◆ बागेश्वर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज एसएसबी ग्वालदम से इंडिया गेट दिल्ली को साइकिल रैली रवाना हो गई है। कार्यवाहक उप महानिरीक्षक ने इस रैली का फ्लैग आफ किया। 455 किमी की इस साइकिल रैली में 17 जवान शामिल हैं। यह साइकिल रैली दो अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पर संपन्न होगी।

◆ राजाजी टाइगर रिजर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जंगल में गश्त करने वाले कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है साथ ही टाइगर रिजर्व के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आवश्यकतानुसार कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय।

◆ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की।