March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ ( 24 जुलाई)

◆ एक सिंतबर से डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एक अक्टूबर से कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो जाएगा।

◆ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) रिजल्ट देखने के बाद कुछ बच्चों ने स्कूल में तो कुछ ने घर पर ही अपने अभिभावकों के साथ जश्न मनाया।

◆ वीकेंड पर आज सराेवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची।

◆ विश्व प्रसिद्ध कैंची मंदिर में शनिवार को गुरुपूर्णिमा पर हजारों की संख्या में भक्तों ने नीब करौली महाराज का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की।

◆ पिथौरागढ़। जाजरदेवल के विजय प्रकाश जोशी ने 30 सेकेंड में 100 बार चुटकी बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में एक साइकिल रैली में प्रतिभाग कर टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे 127 खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

◆ मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा के नगला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने करगिल शहीद देव बहादुर थापा द्वार का लोकार्पण भी किया।

◆ चम्पावत में लगातार पहाड़ी से पत्थर और मलवा गिरने से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 बन्द हो गया है।

◆ बहुत जल्द हरिद्वार जिले में पैदा होने वाली सब्जियां दुबई के लोग खाएंगे। उद्यान विभाग जिले की सब्जियों को विदेशों में भी निर्यात करने की तैयारी में जुटा है।

◆ देहरादून पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोदाम से मौके पर 1100 से ज्यादा नकली सीमेंट के कट्टे बरामद किए हैं।