◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया।
◆ राज्यपाल ने कहा है कि बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।
◆ उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने तमाम परीक्षा केन्द्रों पर हिन्दी की परीक्षा दी। आसान प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
◆ आज भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा प्रांगण में मिलेट्स भोज का आयोजन किया गया।
◆ केंद्रीय संचार ब्यूरो , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित प्रादेशिक कार्यालय की ओर से उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आठ साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर आधारित तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
◆ आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं #बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं, बागेश्वर और चंपावत में भी आज बारिश के समाचार हैं।
◆ आज देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की जयंती है। राज्यपाल , मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
◆ भराड़ीसैण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषय उठाए गए। साथ ही राज्य में मेडिकल और डिग्री कॉलेज खोलने की भी मांग उठी।
◆ नैनीताल- तल्लीताल स्थित कैलाखान मोड़ के पास पैर फिसलने से एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर नैनीताल पुलिस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 मार्च, गुरुवार , चैत्र , कृष्ण , पक्ष, नवमी “, वि. सं. 2079)