April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (26 सितंबर, सोमवार , आश्विन, शुक्ल  पक्ष , प्रतिपदा , वि. सं. 2079)  

Ten

◆ शक्तिरूपा मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा अर्चना का नवरात्र- अनुष्‍ठान आज से शुरू हो गया है। प्रथम दिन देवी के मां शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। प्रदेश भर में नवरात्र पर्व पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

◆ वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने आज टिहरी के कुंजापुरी में सिद्धपीठ पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेले आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का परिचय देते हैं।

◆ देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए आज कार्डियक डेथ से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और जिलाधिकारियों को घटनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हजार बालिकाओं को PFMS के माध्यम से 323 करोड़ 22 लाख रूपये की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की प्रत्येक बालिकाओं के भविष्य को उत्कृष्ट, उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ के प्रदेश में निर्माणाधीन व प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड कॉरिडोर को राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए इसमें प्रस्तावित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

◆ हाईकोर्ट नैनीताल ने यूकेएसएसएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई की। मामले में सुनवाई के बाद उत्तराखंड सरकार से एक सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता के संशोधित प्रार्थना पत्र पर आपत्ति पेश करने के निर्देश दिए हैं।

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयेाग ने विभिन्न विभागों में रिक्त समूह ग के 6427 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया। सभी भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 और 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

◆ अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया होटलों और रिसॉर्टो की चैकिंग का वृहद अभियान
सभी होटलों और रिसॉर्टो के रिसेप्शन में पुलिस कंट्रोल रूम/लोकल थाना/थानाध्यक्ष के मोबाईल नंबर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

◆ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड श्रीनगर का तीसरा दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। इसमें पीएचडी में छह एमटेक में 78 और बीटेक में 399 छात्रों को उपाधियां दी।