March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़( 4 जुलाई, सोमवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि 16 जुलाई को हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधे रोपे जाएंगे। वे आज देहरादून में वर्चुअल माध्यम से वन विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

◆ थल सेना ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली आयोजन की तिथि जारी कर दी है। गढ़वाल मंडल के कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त और कुमाऊं मंडल के रानीखेत में 20 से 31 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

◆ भारतीय किसान अनुसंधान संस्थान के कुलपति डा अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि प्राकृतिक और परंपरागत कृषि के लिए ड्रोन तकनीक विकसित की गई है, जिससे कृषि सबंधित सभी परेशानियों का निराकरण किया जायेगा। आज अल्मोड़ा में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के स्थापना समारोह में प्रोफेसर सिंह ने ये जानकारी दी। समारोह में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को आधुनिक कृषि के बारे में बताया।

◆ मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जिलों में 05-06 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट व 07-08 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है।

◆ स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज देहरादून में उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम्स डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत पीपीपी मोड पर संचालित चिकित्सालयों की समीक्षा बैठक ली, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

◆ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज राजभवन में राज्यपाल
गुरमीत सिंह से मुलाकात कर राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2020 अथवा अंब्रेला एक्ट पर चर्चा की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति और कल्याण की कामना की।

◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने देहरादून में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया, कहा- स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

◆ मानसूनी आपदा को देखते हुए उतराखंड सरकार ने 30 सितम्बर 2022 तक राज्य में सरकारी कर्मचारियों की छ़ुट्टियों पर रोक लगा दी है।

◆ उत्तराखंड में वर्ष 2018 में सरकार गिराने की साजिश और ब्लैकमेल करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका से रावत का नाम हटाने का निर्देश दिया है।