उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 घायल

सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है। यह खबर खटीमा से सामने आई है। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई वही एक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार आकाश कुमार पुत्र सुमेर लाल रंगाई-पुताई का काम करता था। वह गुरुवार देर शाम अपने साथी संजीव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। तभी मझोला-भिखारीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आकाश की मौके पर मौत हो गयी। वही अन्य एक साथी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।