उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत तीन लोगों को पकड़ा।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पावर कारपोरेशन के एसडीओ पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 27 अक्टूबर को उन्होंने रम्पुरा क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गांव रम्पुरा में भीम सिंह पुत्र जसवंत सिंह व छिन्दर कौर पत्नी भीम सिंह के घर में विद्युत मोटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी पकड़ी गई।
मुकदमा दर्ज
जिसके बाद पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर आरोपी एक महिला सहित दो के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।