उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा स्नातक स्तरीय अर्हता के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि और प्रवेश-पत्र को लेकर महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है।
देखें वेबसाइट
आयोग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या-70/उ०अ०से०च०आ०/2025 (दिनांक 09 अप्रैल, 2025) के तहत विज्ञापित स्नातक स्तरीय पदों— जिसमें सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत अधिकारी (VPDO), वैयक्तिक सहायक, सहायक अधीक्षक, स्वागती और सहायक स्वागती शामिल हैं— के लिए लिखित परीक्षा 14 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक रहेगा और यह परीक्षा केवल एक पाली में संपन्न होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज 08 जून, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।