उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक और लाईनमैन समेत कई पदों की उत्तर-कुंजियाँ जारी, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, लाईनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक/अनुदेशक और पर्यटक अधिकारी के पदों के संबंध में एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।

देखें वेबसाइट

पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों की लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की गई थी। इसके अलावा सर्वेक्षक, लाईनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक/अनुदेशक और पर्यटक अधिकारी के पदों हेतु लिखित परीक्षाएं क्रमशः 18 अक्टूबर, 2026, 25 अक्टूबर, 2026 एवं 01 नवंबर, 2026 को संपन्न हुईं। आयोग ने इन सभी परीक्षाओं के चारों पेपर सेट (A, B, C, D) की औपबंधिक उत्तर-कुंजियाँ अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित कर दी हैं।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे 11 नवंबर, 2026 से 15 नवंबर, 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का लिंक 11 नवंबर, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को ₹50/- शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में उचित प्रामाणिक साक्ष्य या स्रोत अपलोड करना अनिवार्य होगा। 15 नवंबर, 2026 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।