उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, मौसम विभाग ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, जारी की यह चेतावनी

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। 14 सितंबर को मुख्य रूप से गरज-चमक की चेतावनी है, जबकि इसके बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी दी है। ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ के नीचे और ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम की गतिविधियों पर नजर बनी रहेगी। बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और अचानक नाले-गदेरों का जलस्तर बढ़ने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।