उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में अंधड़, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते लगातार वर्षा और बर्फबारी के दौर हो रहे हैं। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मौसम के तेवर तल्ख बने रह सकते हैं। पर्वतीय जिलों में अंधड़, तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश अंदर और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।