जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान बढ़ने पर बारिश हो जा रही है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। बारिश से हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 7 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज इसी तरह से रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का असर तापमान में भी दिखाई देगा। आगामी 7 जून तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी आशंका जताई थी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।