उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुच रहें हैं। इसी बीच तुंगनाथ से जुड़ी खबर सामने आई है।
लोगों के बीच छोड़ी एक गहरी छाप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दून के युवा कलाकार श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने तुंगनाथ में भरतनाट्यम और कैलीग्राफी कर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दून की अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा और अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी की प्रस्तुति देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। श्रद्धा ने नृत्य की प्रस्तुति दी तो दूसरी ओर अभिषेक ने कैलीग्राफी कर 108 बार ओम् नम: शिवाय लिखा है। जिसके बाद अब वह पंचकेदार में नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।