उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 201 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 85 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने
देहरादून में 17 कोरोना केस मिले हैं । वहीं, नैनीताल में 6, अल्मोड़ा में 2, हरिद्वार में 2, पौड़ी में 2 संक्रमित मिले हैं।