उत्तराखंड: डॉक्टर व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर युवक हुआ फरार, केस दर्ज

यहां युवक ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी ।जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी ।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला


देहरादून से जुड़ी खबर सामने आई है ।  दून अस्पताल की इमरजेंसी में आए एक युवक ने ईएमओ डा. एचएस भाटिया को जान से मारने की धमकी दी । युवक के खिलाफ ईएमओ की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि डा. भाटिया की ओर से तहरीर दी गई कि 21 सितंबर को रात को पौने दो बजे एक मरीज शाकिब निवासी गांधी रोड इमरजेंसी में आया। वह संदिग्ध अवस्था में था। उसका उपचार किया गया।

मेडिकल परीक्षण के दौरान वह अभद्रता करने लगा

आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान वह अभद्रता करने लगा। आरोप है कि वह डॉक्टर एवं कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।