उत्तराखंड: वी. डी. ओ. भर्ती मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का आरोप

वी. डी. ओ. भर्ती 2016 मामले में एसटीएफ ने दूसरी गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया है ।

ओएमआर शीट से छेड़छाड़ कर कुछ छात्रों को परीक्षा पास कराने में एसटीएफ ने दूसरी गिरफ्तारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार को वीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 की जांच विजिलेंस से हटाकर एसटीएफ से कराने के निर्देश दिये थे। उक्त क्रम में डीजीपी के निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ कर कुछ छात्रों को परीक्षा पास कराने में एसटीएफ ने दूसरी गिरफ्तारी की है । एसटीएफ ने मुकेश चौहान पुत्र छतर सिंह निवासी भूमिका सदन कवि नगर काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी सुल्तानपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े साक्ष्य को जुटा रही है ।