यहां बस के पिछले पहिए के नीचे से अचानक जमीन खिसक गई और बस खाई में लटक गई । बस में केवल चालक और परिचालक ही थे । इस बीच गनीमत यह रही की पेड़ की आड़ से बस अटक गई ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मार्ग को खोला और किसी तरह बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला।
टूटे हुए पेड़ ने दी बस को आड़
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को हरिद्वार से यात्रियों को लेकर नीलकंठ जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस नीलकंठ के लिए गई थी। नीलकंठ से करीब दो किमी पहले बस चालक ने खराब सड़क को देखते हुए यात्रियों को वहीं पर उतार दिया, उसके बाद यात्री पैदल ही नीलकंठ के लिए चले गए।बस चालक ने क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से से बस को पार कराने की कोशिश की। तभी अचानक बस के पिछले टायर के नीचे से भूस्खलन हो गया और बस खाई की ओर लटक गई । इस बीच गनीमत रही कि यहां एक टूटे हुए पेड़ ने बस को आड़ दे दी और जिससे बस वहीं पर अटक गई।
देर सायं तक वाहन फंसे रहे
बस के फंसने से मार्ग पर देर सायं तक वाहन फंसे रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मार्ग को खोला और किसी तरह बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला।