दिल्ली में आज पानी का महासंकट, इन कारणों से लोगों को हो सकती है दिक़्क़तें

पानी की समस्या से आज दिल्ली वासियों को जूझना पड़ सकता है। गर्मी का मौसम है और ऐसे में पानी की बड़ी समस्या से लोगों को आज काफी दिक़्क़तें उठानी पड़ सकती है।

दिल्ली में आज पानी का संकट-

दिल्ली में पानी का महासंकट देखने को मिल सकता है। देश की राजधानी पहले ही पानी की कमी की वजह से परेशान है। जिसके बाद आज यानि 11 जुलाई की सुबह से दिल्ली में पानी की और ज्यादा दिक्कत हो सकती है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

इन कारणों से आज पानी का महासंकट-

इन वजहों से आज पानी का संकट हो सकता है।  वज़ीराबाद के तालाब में जलस्तर कम हो गया है और दूसरी तरफ हरियाणा की तरफ से यमुना के पानी को रोका गया है। जिससे आज सुबह से रात तक दिल्ली में पानी का महासंकट खड़ा हो सकता है।