April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज रहेगी खिलखिलाती धूप, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। आज उत्तराखण्ड में खिलखिलाती धूप रहेगी। वही अब ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज रहेगी तेज धूप

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज तेज धूप के साथ बादल लगने के भी आसार जताए हैं। मौसम में अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम ठंड में तेजी से इजाफा हो गया है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के साथ ठंड रहेगी। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड बढ़ती जा रही है। बीते रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा।