April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज रहेगी धूप के साथ ठंड, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। आज उत्तराखण्ड में खिलखिलाती धूप के साथ ठंड रहेगी। अब ठंड में तेजी से इजाफा होगा।

उत्तराखंड में आज रहेगी धूप

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज तेज धूप के आसार जताए हैं। मौसम में अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम ठंड में तेजी से इजाफा हो गया है। दिन में धूप खिलने से फिलहाल सर्दी के सितम से कुछ राहत मिल रही है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप और ठंड-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के साथ ठंड रहेगी। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा।