March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

महिला और युवाओं को दी जाएगी टिकट में प्राथमिकता- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक


2022 में विधानसभा के चुनाव है। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि महिला और युवाओं को टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। वही 75 से अधिक उम्र के वर्तमान विधायकों के टिकट को लेकर पूछने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह पार्लियमेंट्री बोर्ड का मामला है।

कांग्रेस में 2022 के चुनाव के लिए अभी तक दूल्हा तय नहीं-

मीडिया के सवाल के जवाब में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में 2022 के चुनाव के लिए अभी तक दूल्हा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनमें आपस में झगड़ा हो रहा है। एक कह रहा बरात जा रही दूल्हा कहां है। दूसरे कह रहे हैं बिना दूल्हे के चलो और कुछ कह रहे हैं दूल्हा साथ रखो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से कोई भी कांग्रेस में नहीं जा रहा है।

आगे होंगे और दौरे-

इस दौरान कौशिक ने कहा कि 252 मंडलों में बड़े कार्यक्रम होंगे। जिसमें आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का दौरा होगा। कौशिक ने कहा कि सरकार उतनी ही घोषणा कर रही है, जो पूरी हो सके।