◆ उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आज चम्पावत में महाकाली नदी (शारदा नदी) में संचालित होने वाले रिवर राफ्टिंग वाटर स्पोर्ट्स का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।
◆ उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा बनीं एलएसी के पास ईएमई यूनिट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी।
◆ प्रदेश में नए शूटिंग स्थलों को विकसित करने के लिए नई फ़िल्म नीति तैयार कर दी गई है- सीएम धामी
◆ मुख्यमंत्री ने आज ठुलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध “माँ पूर्णागिरि मेले” का शुभारंभ किया।
◆ राज्यपाल ने ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया।
◆ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून के डोईवाला के मुख्य चौक पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा और 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया।
◆ लावारिस वृद्ध की मौत होने पर बेटे बन गए पुलिसवाले कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में तैनात ASI कृपाल सिंह, कांस्टेबल ध्यान सिंह, होमगार्ड राजू सैनी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए वृद्ध को कंधा दिया और स्थानीय लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया।
◆ होली पर गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद कनखल में युवकों के बीच तलवारबाजी चली, जिसमें तीन बुरी तरह घायल हुए।
◆ ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
◆ नई टिहरी जिले के पौखाल रेंज के थापला गांव में कुत्ता और गुलदार नौ घंटे तक एक-साथ बाथरूम में बंद रहे।