April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (CISF स्थापना दिवस,10 मार्च, शुक्रवार 2023)

👉भारत में 10 मार्च यानी आज  54 वां CISF स्थापना दिवस मनाया जाएगा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, जिसे CISF भारत के छह अर्धसैनिक बलों में से एक है। CISF गृह मंत्रालय के दायरे में आता है। CISF का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है और यह देश के लिए एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। सन 1969 में  CISF की स्थापना हुई थी। तब से हर साल भारत 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

👉राम चन्‍द्र पौडेल नेपाल के तीसरे राष्‍ट्रपति चुने गये हैं। उन्‍होंने सी पी एन यू एम एल के सुभाष चन्‍द्र नेमबांग को हराया ।

👉भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और बढ़ायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीजी आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

👉प्रधानमंत्री, आज आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्‍ट्रीय मंच के तीसरे सत्र का उद्घाटन करेंगे।

👉केंद्र ने गर्मियों में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बहु-आयामी रणनीति तैयार की।

👉नासा और इसरो की अब तक की सबसे उन्नत राडार प्रणाली-निसार बेंगलुरु पहुंची।

👉बॉर्डर-गावस्कर क्रिकेट ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बनाए।

👉राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पंजाब के अमृतसर में श्री हरमन्दिर साहिब गईं। उन्‍होंने वहां करीब दो घंटे का समय बिताया। स्‍वर्ण मंदिर की आगन्‍तुक पुस्तिका में अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि वे हरमन्दिर साहिब में मत्‍था टेककर बहुत खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि खूबसूरत वास्‍तुकला के साथ ये पवित्र स्‍थल शांति और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।

👉भारत में मौजूद पर्यटन को असीम संभावनाओं को वैश्विक लेवल पर और अधिक प्रसारित करने के लिए भारत सरकार अपने ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड लाइन के तहत ITB, बर्लिन 2023 में शामिल हो रहा है। इसके माध्यम से भारत की समृद्ध और विविध पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है। 

👉अमेरिका के लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में US के नए राजदूत हो सकते हैं। अमेरिकी सांसद की विदेश मामलों से संबंधित समिति ने भारत में राजदूत के रूप में लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के पक्ष में मतदान किया।

👉रूस ने कल तड़के यूक्रेन में फिर मिसाइल हमले किए। खबरों में कहा गया है कि यूक्रेन के ब्‍लैकसी बन्‍दरगाह नगर ओडेसा, राजधानी कीव और खारकीव में बुनियादी ऊर्जा ढ़ांचे को निशाना बनाया गया ।

👉कोलंबिया में 25 वर्षों में पहली बार महिलाओं को सेना में शामिल करने की अनुमति दी गई है। पिछले महीने कोलंबिया की सेना में एक हज़ार 296 महिलाओं को भर्ती किया गया।

👉भारत ईरान में चाबहार बंदरगाह के जरिए अफगानिस्तान को बीस हजार मैट्रिक टन गेहूं भेजेगा।

👉खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट आज से शुरू होगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

👉 भारतीय नौ-सेना के मुख्‍य परिचालन स्‍तर का अभ्‍यास ट्रॉपेक्‍स 2023 इस सप्‍ताह अरब सागर में शुरू हुआ। यह अभ्‍यास हिंद महासागर क्षेत्र में चार महीने के अंतराल के लिए आयोजित किया गया।