पिथौरागढ़: डीएम ने थरकोट झील का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां डीएम रीना जोशी ने थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने थरकोट झील का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। झील के अंर्तगत होने वाले अन्य कार्यों को भी पूर्ण करने को कहा है।

झील के सभी अवशेष कार्य जल्द करें पूर्ण – डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि झील के सभी अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें। झील में इस वर्षा काल में पानी संभवत भर जाएगा। सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी ने कहा कि वर्तमान में झील के बांध स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है। झील के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। कहा कि अप्रोच्ड रोड के लिए पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

मौजूद रहे

इस दौरान सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी, नीरज गिरी, ललित उप्रेती समेत कई लोग मौजूद रहे।