अल्मोड़ा में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश होने से लोगों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
सड़कें बंद होने से लोग परेशान
वहीं बीते गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। जिस पर बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से दो सड़कें बंद हैं, इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से गाजर-क्वराली, पेसिया-पिपना सड़क पर आवाजाही ठप है। इस वजह से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है और यहां की तीन हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।