पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजी जनजाति क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।
गांव पंहुची टीम, किया जागरूक
जिसमें सीनियर सिविज जज विभा यादव के निर्देश में पीएलवी खीमा जेठी के नेतृत्व में टीम जौलजीबी और धारचूला स्थित राजी जनजाति के गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशीले पदार्थो का सेवन न करने की अपील की।
किया स्वास्थ्य परीक्षण
इसके बाद चिकित्सकीय टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इस मौके पर टीम ने लोगों के आय, जाति, पेंशन, आधार कार्ड भी बनाए।