अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला और महिला अस्पताल का एकीकरण होगा।
विलय की तैयारी तेज
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए शासन ने 17 अक्तूबर 2019 को प्रदेश के छह जिलों में जिला और महिला अस्पताल के विलय के आदेश जारी किए गए थे। इसमें जिला और महिला अस्पताल अल्मोड़ा भी शामिल था। अब चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक ने दोनों अस्पतालों के एकीकरण के आदेश जारी किए हैं। बताया कि जिला और महिला अस्पताल के विलय को डीजी से आदेश जारी हो गए हैं। अब जिला और महिला अस्पताल एक ही परिसर में संचालित होंगे।