Paytm फास्टैग यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कल तक कर लें यह जरूरी काम, एक क्लिक में पढ़िए

जरूरी खबर सामने आई है। पेटीएम फास्टैग यूजर्स के लिए यह काम की और जरूरी खबर है। यह यूजर्स किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग अनिवार्य ले।

जल्द करें यह काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएचएआई (NHAI) ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए सलाह दी है कि वह 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग ले लें। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा करते समय जुर्माने या दोहरे शुल्क से आप बचेंगे और मदद मिलेगी।

टॉप-अप करने का विकल्प नहीं

इसके बाद पेटीएम फास्टैग यूजर्स के पास अब 15 मार्च 2024 के बाद अपने बैलेंस को रिचार्ज या टॉप-अप करने का विकल्प नहीं होगा। हालांकि मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल करना जारी रह सकता है।