अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के हीरा डूंगरी मैदान में योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रहीं हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार पहला मैच मां नंदा सेवन और सेवन स्टार्स के बीच खेला गया। मां नंदा सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में सेवन स्टार्स की टीम 51 रन बनाए। दूसरा मैच शैली सेवन ए और लाला सेवन के बीच हुआ। शैली सेवन ए पहले खेलते हुए 10 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाला सेवन की टीम महज सात रन में सीमट गई। शैली सेवन ए ने आसनी से यह मैच 113 रन से जीत लिया। तीसरा मुकाबला जय श्री राम सेवन और ब्लूबर्डस के बीच मैच खेला गया। पहले खेलते हुुए जय श्री राम सेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 42 रन बनाए। ब्लूबर्डस की टीम ने 11 गेद शेष रहते दो विकट से मैच जीता। अंतिम मैच बुरांश सेवन और रॉयल राजपूत ए की टीमों के बीच हुआ। पहले खेलते हुए बुरांश सेवन की टीम ने 10 ओवर में 55 रन बनाए। जबाव में रॉयल राजपूत ए ने लक्ष्य का पीछा कर चार विकेट से मैच जीता।
रहें मौजूद
इस मौके पर सौरभ वर्मा, करण शैली, कुणाल, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, भानु तिलारा, हेम तिवारी, अंकित पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।