अल्मोड़ा: कमरे में बंद मूर्छित पड़ी बुजुर्ग महिला, मौके पर पंहुच पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 03.08.2024 की सायं डायल 112 मोबाईल में तैनात अपर उपनिरीक्षक अवतार, हेड  कानि0 बसन्त लाल सिंह द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना दी कि नगर के चौघानपाटा के पास एक घर में एकल बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 70 वर्ष जो कल सायं से बाहर नही आई है,कमरा अन्दर से लॉक है।

बुजुर्ग महिला को पंहुचाया अस्पताल

सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी मय पुलिस बल अपर उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह,होमगार्ड नीरज बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि खिड़की दरवाजे बंद थे, मौके पर आस पड़ोस के लोग व उनकी भांजी भी मौजूद थी‌‌। किसी तरह छत के माध्यम से खिड़की में आवश्यक बल प्रयोग कर कमरे में प्रवेश किया। बुजुर्ग महिला मुर्छित हालत में थी,चलने में असमर्थ लग रही थी‌। जिसके बाद होमगार्ड नीरज बिष्ट द्वारा बुजुर्ग महिला को अपने पीठ में उठाकर चौघानपाटा तक लाया गया,वहां से डायल 112 वाहन से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के इस  मानवीय कार्य की सराहना की गई।