अल्मोड़ा: मंदिर दर्शन को पंहुची महिला की खोई सोने की नथ, पुलिस ने खोजकर लौटाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल शुक्रवार को जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई एक श्रद्धालु महिला की सोने की नथ भीड़ में कहीं खो गई थी, काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी।

पुलिस ने की सराहना

मेला ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबल इंदु मेहता, पूजा थापा और प्रियंका राणा द्वारा नथ की खोजबीन शुरू की गई, आसपास लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से नथ को बरामद कर महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। अपनी नथ वापस पाकर महिला के उदास चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस द्वारा मिली त्वरित सहायता की सराहना की गई।