उत्तराखंड: सावधान: हेलो….मैं मुंबई के थाने से बोल रहा हूं, आगे कहीं यह बात और ठग लिए लाखों रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के एक व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी‌। तहरीर में जगदीश प्रसाद निवासी जीएमएस रोड ने बताया कि चार अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कहा हेलो….मैं मुंबई के थाने से बोल रहा हूं। व्यक्ति ने कहा कि वह राजीव सिन्हा मुंबई कोलाबा मुंबई स्टेशन से बात कर रहा है। आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और अरेस्ट वारंट निकले हैं। फिर डराया कि आपके खिलाफ मनी लांडरिंग का केस है। इसके बाद ठग ने पूछा कि आपका खाता केनरा बैंक में है तो पीड़ित ने मना कर दिया। साथ ही व्यक्ति ने धमकाया कि आपने नरेश गोयल के लिए मनी लांडरिंग की है। यदि आपने सहयोग किया तो वारंट रुकवा देंगे। इसके बाद आरोपित ने केस से बचने के लिए सीबीआई चीफ व जस्टिस के नाम पत्र भी लिखवाया और तत्काल खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पूरी धनराशि कोर्ट से वैरिफाई कर वापस करने की बात कही। पीड़ित ने पांच अगस्त को आरोपित की ओर से दिए खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मामले की हो रहीं जांच

जिसके बाद पैसे वापस नहीं आए और पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रहीं हैं।