आज 26 अगस्त 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आपको करियर और कारोबार में उम्मीद से कुछ कम सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी नई डील करने से पहले अपने पार्टनर को भरोसे में अवश्य लें।
वृष (TAURUS) : अपनी निजी उलझनों को धैर्य एवं बुद्धिमानी के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। संतान के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में अपना ईगो छोड़कर संवाद स्थापित करने का प्रयास करें अन्यथा लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन (GEMINI) : आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों केा इस सप्ताह अपनी उर्जा, समय और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको हाथ दबाकर धन खर्च करना होगा तथा आपत्ति के लिए पैसे बचाकर चलना होगा।
कर्क (CANCER) : किसी बात को लेकर पिता अथवा पिता समान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता कारण बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल जाएगा। विशेष लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उत्पन्न हुईं गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति स्थापित होगी।
सिंह (LEO) : : किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और नियम-कानून का पूरी तरह से पालन करें। इस पूरे सप्ताह आय अनियमित रहेगी और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।
कन्या (VIRGO) : आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : आपका कोई बड़ा मनोरथ अप्रत्याशित रूप से पूरा हो सकता है। इस सप्ताह आप आलस्य को छोड़कर अपने कार्य को कर्मठता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपके परिश्रम और प्रयास का पूरा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अच्छे कामकाज और व्यवहार कुशलता की तारीफ करेंगे। आपके ऊपर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। तुला राशि के जातकों का इस सप्ताह लिखने-पढ़ने के प्रति रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में खूब रमेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उठाने के लिए आपको आर्थिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : करियर हो या कारोबार आपको कदम-कदम पर कोई न कोई अड़चन आती हुई दिखाई देगी। हालांकि यदि आप धैर्य और विवेक के साथ चीजों को प्रबंधन करके चलते हैं तो आप इन सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आप बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपका इंतजार बढ़ सकता है। इसी प्रकार व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचना होगा अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।
मकर (CAPRICORN) : वाहन सावधानी के साथ चलाने तथा अपने सामान की सुरक्षा करने की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से आपको इस दौरान थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी से बचने का प्रयास करें।
कुम्भ (AQUARIUS) : इस सप्ताह आपकी न सिर्फ विभिन्न स्रोतों से आय होगी बल्कि आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है।घर- परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन के परस्पर सहयोग से किसी कार्य विशेष के संपन्न होने की संभावना है।
मीन (PISCES) : जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्हें सहकर्मियों और अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।