क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जा रहीं हैं। आज से दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
27 सितंबर से आगाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट 4 दिन के अंदर जीता है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। कानपुर टेस्ट 27 सितंबर से शुरू हो गया है।
पहले दिन बारिश और गीली आउट फील्ड की वजह से टॉस में देरी हुई। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लंच ब्रेक के बाद नौ ओवर खत्म होने तक बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन के खेल को रद्द घोषित कर दिया गया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए।
भारत टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यश दयाल शामिल हैं।
बांग्लादेश टेस्ट टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जकर अली अनिक।