अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स संस्था विगत 10 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती आ रही है।
18 नवंबर से शुरूआत
जिसमें 2023 से संस्था के कार्यों की शुरुआत स्वच्छता की अलख जगाने से ही की गयी थी। जिसमें पूर्व की भांति पुनः ग्रीन हिल्स स्वच्छता यात्रा का आरम्भ अल्मोड़ा शहर में आगामी 18 नवम्बर सोमवार से करने जा रहा है। यह यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से हम अल्मोड़ा के प्रत्येक वार्ड – प्रत्येक मोहल्ले तक पहुँच कर स्वच्छता के लिए जनजागरण का कार्य करेंगे साथ ही स्वच्छता एवं अन्य सम्बंधित समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे ताकि आने वाले समय में उन समस्याओं के निराकरण करने के लिए आवाज़ उठाई जा सके।
एक महीने चलेगा अभियान
इस संबंध में डाॅ. वसुधा पन्त सचिव ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत मुरली मनोहर वार्ड से की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ करने के लिए मुरली मनोहर मंदिर के प्रांगण में प्रातः 11 बजे एकत्रित होंगे। यह यात्रा प्रतिदिन किसी एक मोहल्ले/वार्ड से होकर गुजरेगी जिसकी पूर्व सूचना पम्फलेट के माध्यम से दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर का अभियान
बताया कि 2024 में देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अपने आस पास को गन्दगी से मुक्त रखने के लिये, कूड़े के उचित निस्तारण के लिए और गन्दगी की दास्तां से आज़ादी दिलाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता से जोड़ने का आह्वान भी किया गया था क्योकिं बिना सबके सहभागिता के उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो सकती। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है।