उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने दिया यह अपडेट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की आशंका जताई गई है। पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक चोटियों पर हिमपात नहीं हुआ है। आज हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता दर्ज की जा सकती है। जिससे कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।