नैनीताल: एसएसपी प्रहलाद मीणा का कड़ा रुख, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर महिला दरोगा को किया निलंबित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में विवेचक महिला उ0नि0 द्वारा समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक- 04/01/2025 को कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उ0नि0 रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है।

दिया यह संदेश

साथ ही एसएसपी ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।