महाकुंभ 2025: 04 दिन में इतने करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी, बना यह रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग महाकुंभ में पंहुच‌ रहें हैं।

महाकुंभ 2025 का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर हुआ। इस महाकुंभ का 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समापन होगा। महाकुंभ मेले की अवधि 44 दिनों की है। कुंभ 12 साल में एक बार आता है, जिसका आयोजन भारत के चार प्राचीन शहरों हरिद्वार, नासिक, प्रयागराज और उज्जैन में होता है। इन संगम के पवित्र जल में कुंभ के स्नान और पूजा-अर्चना का सबसे बड़ा मौका होता है। महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बड़ी संख्या में शामिल हो रहें श्रद्धालु

इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महाकुंभ के पहले 4 दिनों में 7 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, और आज पांचवे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस महाकुंभ में न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें हैं।