IPL 2025: कांटे की टक्कर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, 44 रनों से दर्ज की शानदार जीत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच आज रविवार (23 मार्च) की दोपहर को खेला गया। जो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। जिसमे सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हरा दिया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम खेला गया। जिसमे राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 242 रन बनाए। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर आईपीएल 2025 सीजन की जीत से शुरुआत की है।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी।

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।