अल्मोड़ा: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा -2025 का आयोजन, जनपद के परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 25.05.2025 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा ( प्रारंभिक) परीक्षा -2025 आयोजित हो रही है।

परीक्षा का आयोजन

जिसमे इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

पुलिस बल तैनात

📌📌📌नोडल अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
📌📌📌सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की गई।
📌📌📌जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
📌📌📌 कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की गई।
📌📌📌परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
📌📌📌सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।