उत्तराखंड: अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं भी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अन्य विभागों से कार्य कराने पर आने-जाने का किराया (टीए) और भोजन भत्ता (डीए) मिलेगा।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा आंगनबाड़ी संगठनों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिसमे बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब अन्य विभागों से कार्य कराने पर आने-जाने का किराया (टीए) और भोजन भत्ता (डीए) मिलेगा। इसके अलावा हर वर्ष 50 प्रतिशत पदों पर सुपरवाइजर पद की पदोन्नति नियमित रूप से की जाएगी और रिटायरमेंट के दिन ही कल्याण कोष की राशि प्रदान करने की व्यवस्था भी की जा रही है। सहमति के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।